राजस्थान

8 नवीन नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला 30 मई को हिण्डौन सिटी में

By समाचार कक्ष 🕒 28 May 2025 👁️ 75 Views ⏳ 1 Min Read
8 नवीन नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला 30 मई को हिण्डौन सिटी में

करौली: प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा हाल ही में लागू की गई 8 नवीन नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी देने के लिए 30 मई को हिण्डौन सिटी में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक गणेश शर्मा ने बताया कि यह कार्यशाला केपी पैलेस, रीको औद्योगिक क्षेत्र, हिण्डौन सिटी में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होगी। कार्यशाला का उद्देश्य राज्य सरकार की नीतियों का लाभ अधिक से अधिक उद्यमियों, व्यापारियों, स्टार्टअप्स और निवेशकों तक पहुँचाना है।

महाप्रबंधक ने बताया कि कार्यशाला में निम्नलिखित नीतियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी:

  1. राजस्थान एक जिला एक उत्पाद (ODOP) नीति 2024

  2. राजस्थान एमएसएमई नीति 2024

  3. राजस्थान निर्यात संवर्धन नीति 2024

  4. एकीकृत क्लस्टर विकास योजना

  5. राजस्थान लॉजिस्टिक पॉलिसी

  6. टेक्सटाइल एवं अपैरल पॉलिसी

  7. डाटा सेंटर पॉलिसी

  8. राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2024

इन नीतियों के अंतर्गत मिलने वाले प्रोत्साहन, सब्सिडी, बुनियादी ढांचे के समर्थन एवं निवेश प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही इच्छुक प्रतिभागियों का हाथोंहाथ पंजीकरण भी किया जाएगा।

इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, नीतिगत विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिससे यह कार्यक्रम स्थानीय निवेशकों और व्यापारिक संगठनों के लिए एक उपयोगी मंच सिद्ध होगा।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply