सिक्किम में लैंडस्लाइड से आर्मी के 3 जवानों की मौत और 6 लापता, बचाव अभियान व तलाश जारी
Sikkim Landslide News: सिक्किम के लाचेन जिले में भारतीय सेना का एक कैंप रविवार की रात भारी भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में सेना के 3 जवानों की मौत हो गई है, जबकि 6 जवान लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है । लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से छातेन इलाके में हुए भीषण भूस्खलन की घटना में तीन सैनिकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखाड़ा के रूप में हुई है। भूस्खलन में लापता जवानों की तलाश में बचाव अभियान जारी है ।
सेना की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना 1 जून की संध्या लगभग 7 बजे घटित हुई। आपदा के तुरंत बाद भारतीय सेना ने त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया। राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे सैनिकों ने अब तक चार व्यक्तियों को सुरक्षित बचाया है।
Comments (0)
Leave a Reply