देश

Divya Deshmukh: 19 वर्षीय दिव्या देशमुख बनीं FIDE Women शतरंज WC की पहली भारतीय चैंपियन

By जीतेन्द्र मीना 🕒 28 Jul 2025 👁️ 59 Views ⏳ 1 Min Read
Divya Deshmukh: 19 वर्षीय दिव्या देशमुख बनीं FIDE Women शतरंज WC की पहली भारतीय चैंपियन

FIDE Chess World Cup 2025 winner : 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने शतरंज की दुनिया में इतिहास रचते हुए फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने 38 वर्षीय शतरंज की दिग्गज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी को रोमांचक टाईब्रेकर मुकाबले में हराया, और भारत को शतरंज की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी पहली चैंपियन दी।

इस टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि दो भारतीय खिलाड़ी फाइनल में आमने-सामने थीं। फाइनल के पहले दो गेम ड्रॉ पर समाप्त हुए थे, जिसके बाद टाईब्रेकर मुकाबले में दिव्या ने काले मोहरे से खेलते हुए हम्पी को हराया।

फाइनल के बाद दिव्या की खुशी का ठिकाना नहीं था, जब उन्होंने जीत के बाद अपनी मां को गले लगा लिया। यह जीत दिव्या के लिए अत्यधिक भावुक क्षण साबित हुआ और वह फूट-फूटकर रो पड़ीं।

यह रोमांचक फाइनल मुकाबला जॉर्जिया के बातुमी में हुआ था, और तीन दिन तक चले क्लासिकल चेस मुकाबलों ने दर्शकों को चमत्कृत कर दिया। पहले रैपिड टाई-ब्रेकर में दोनों खिलाड़ियों ने ड्रॉ खेला, जबकि दूसरे में दिव्या ने शानदार जीत दर्ज की।

दिव्या देशमुख की यह ऐतिहासिक जीत न केवल शतरंज की दुनिया में उनकी सफलता का प्रतीक है, बल्कि यह भारत के शतरंज प्रेमियों के लिए भी गर्व का पल है।

🏷️ Tags: #Divya Deshmukh
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply