भाजपा नेत्री के बेटे की 130 अश्लील वीडियो वायरल, पत्नी को वीडियो दिखाकर करता था ब्लैकमेल
मैनपुरी (Uttar Pradesh): Manohar Lal Dhakad के वायरल वीडियो कांड के बाद अब उत्तरप्रदेश के मैनपुरी ( Mainpuri ) से एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां BJP महिला मोर्चा की एक मंडल अध्यक्ष के बेटे के करीब 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं। इन वीडियो में युवक एक विवाहित महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहा है।
जानकारी के मुताबिक, वीडियो मैनपुरी ( Mainpuri Video ) के अलग-अलग होटलों और रेस्टोरेंट्स में रिकॉर्ड किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो में दिख रहा युवक पहले से शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और उसे ये अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता था।
युवक की पत्नी ने थाने में शिकायत दी है। उसने बताया है कि मेरे पति का एक महिला से अवैध संबंध है और वो उसके साथ संबंध बनाते हैं। वीडियो बनाकर मुझे दिखाते हैं। कहते हैं कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी, मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं। मुझे शादी के बाद भी प्रताड़ित किया जा रहा है। दूसरी ओर भाजपा ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। साथ ही भाजपा महिला नेता ने फोन उठाना बंद कर दिया और शांत है।
Comments (0)
Leave a Reply